सिवान के शेल्टर होम से 13 नाबालिग लड़कियां लापता, वार्डन और गार्ड पर साजिश का शक

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2025 09:58 AM

13 minor girls missing from siwan s shelter home

हार के सिवान जिले में स्थित एक बालिका गृह से 13 नाबालिग लड़कियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना जीरादेई प्रखंड के भैंसारवाल इलाके के एक आश्रय गृह की है, जहां आर्केस्ट्रा व अन्य मामलों में बरामद नाबालिग लड़के और लड़कियां रहती थीं।

सिवान: बिहार के सिवान जिले में स्थित एक बालिका गृह से 13 नाबालिग लड़कियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना जीरादेई प्रखंड के भैंसारवाल इलाके के एक आश्रय गृह की है, जहां आर्केस्ट्रा व अन्य मामलों में बरामद नाबालिग लड़के और लड़कियां रहती थीं। बताया जा रहा है कि बीती रात अंधेरे का फायदा उठाकर 13 लड़कियां गार्ड और वार्डन की मौजूदगी में फरार हो गईं।

लड़कियों के भागने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बालिका गृह में सुरक्षा के लिए गार्ड और वार्डन तैनात रहते हैं, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां लापता हो गईं। घटना के बाद कई परिजन आश्रय गृह पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डन और गार्ड की मिलीभगत से लड़कियां फरार हुई हैं।

वार्डन ने पुलिस को दी सूचना

फरार हुई 13 लड़कियों में अधिकतर सारण और गोपालगंज जिले की बताई जा रही हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब आश्रय गृह की वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना में आवेदन देकर लड़कियों के लापता होने की सूचना दी। वार्डन की शिकायत पर एडीएम और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पहले भी हो चुकी है फरारी की घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो लड़के इस शेल्टर होम से फरार हो चुके हैं, लेकिन तब मामला दबा दिया गया था। इस बार एक साथ 13 लड़कियां लापता हो गईं, जिससे यह मामला तूल पकड़ने लगा है। परिजनों का कहना है कि लड़कियों को जल्द से जल्द खोजा जाए और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

"भैंसारवाल स्थित वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियों के फरार होने की सूचना मिली है। इसे लेकर वार्डन रिंकू झा ने आवेदन दिया है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही सभी बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा," - प्रशासनिक अधिकारी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!