Jharkhand News... पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश के बाद दो नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Edited By Nitika, Updated: 05 Aug, 2024 08:36 AM

alert issued after water level of two rivers increased

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बाद नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रविवार को अलर्ट जारी किया।

 

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बाद नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रविवार को अलर्ट जारी किया। अधिकारियों यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगातार बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार सुबह नौ बजे स्वर्णरेखा में जलस्तर 116.58 मीटर (खतरे का निशान 121.50 मीटर) दर्ज किया गया, जबकि खरकई में यह स्तर 126.83 मीटर (खतरे का निशान 129 मीटर) रहा। इसमें कहा गया कि सरायकेला-खरसावां जिले के निकटवर्ती चांडिल बांध से स्वर्णरेखा में करीब 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल ग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से नदियों के पास न जाने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

वहीं एक अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिगस्त हो गईं, पेड़ उखड़ गए, घर और एक पुल ढह गए हैं। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों से लोगों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात की गई थीं। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!