बाहुबली अनंत सिंह के घर आई खुशियां, परिवार में नन्ही परी ने लिया जन्म; बधाई देने वालों का लगा तांता

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Dec, 2025 04:32 PM

baby girl has arrived at home of bahubali anant singh

नीलम देवी और उनकी नतिनी की तस्वीर किसी करीबी के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई है। पोस्ट में लिखा गया है, “सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रिय अनंत सिंह (छोटे सरकार) को नतिनी हुई है, माता रानी स्वयं पधारी हैं।”

Anant Singh: अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के बाहुबली नेता और जदयू विधायक अनंत सिंह ने घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, अनंत सिंह के परिवार में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है और बाहुबली नेता अब नाना बन गए हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी के साथ नन्ही बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

नीलम देवी और उनकी नतिनी की तस्वीर किसी करीबी के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई है। पोस्ट में लिखा गया है, “सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रिय अनंत सिंह (छोटे सरकार) को नतिनी हुई है, माता रानी स्वयं पधारी हैं।” 

बता दें कि अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दुलारचंद यादव की हत्या मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल में रहने के बावजूद उन्होंने मोकामा सीट से बड़ी जीत हासिल की और विधायक बने। हालांकि, अभी तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!