घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, साले ने कर दी जीजा की हत्या, रोटी बनाने वाले तवे से किया वार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2026 01:48 PM

brother in law murdered his brother in law attacked him with pan

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर शाम मोगल चपरी गांव निवासी कालीचरण भुइयां का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच वहां मौजूद कालीचरण का साला तोता मांझी बीच-बचाव करने...

Bihar Crime: बिहार में जमुई जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, घरेलू विवाद में साले ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सोनो थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर शाम मोगल चपरी गांव निवासी कालीचरण भुइयां का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच वहां मौजूद कालीचरण का साला तोता मांझी बीच-बचाव करने पहुंचा। झगड़ा बढ़ने पर आवेश में आकर तोता मांझी ने घर में रखा रोटी बनाने वाला तावा उठाकर कालीचरण भुइयां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद लॉलीपॉप...' मासूम बच्चियों के साथ शिक्षक ने की गंदी बातें, Video Viral होते ही मचा हड़कंप

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने तोता मांझी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित फरार है।सोनो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!