यूपी की महिला श्रद्धालु के साथ बिहार में बड़ा हादसा, दर्शन के बाद घर लौटने की थी तैयारी, लेकिन रास्ते में मिली ऐसी मौत....

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2026 01:56 PM

major accident in bihar with a female devotee from up such death was met

महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में दर्शन करने आई उत्तर प्रदेश की महिला श्रद्धालु मीना देवी की महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। दर्शन के बाद ट्रेन के इंतजार के दौरान पैर फिसलने से वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई थीं।

Chhapra News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा-सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई। 

पैर फिसलने से हुआ हादसा 

मृतक महिला की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, मीना देवी अपने परिजनों के साथ बाबा महेंद्रनाथ का दर्शन करने आई थीं। पूजन के बाद वे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वे शौच के लिए गईं, जहां लौटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ीं। उसी समय वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। 

यह भी पढ़ें- गुरु बना हैवान! स्कूल में छठी के छात्र के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शिक्षक, सहपाठियों ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

8 घंटे से ट्रेन का इंतजार और सिस्टम पर सवाल 

हादसे के बाद मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रेलवे व्यवस्था पर भी दुख जताते हुए कहा कि वे घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। मृतक की मां ने कहा कि अगर समय पर ट्रेन मिल गई होती, तो मेरी बेटी आज जिंदा होती। दर्शन के बाद पश्चिम दिशा की ओर जाने के लिए 8 घंटे तक कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। 

यह भी पढ़ें- मासूम बेटी के स्कूल बैग में ईंटें भर सड़क पर चलवाया, चीखती रही बच्ची.. नहीं पसीजा मां का दिल! क्रूरता देख कांप जाएगी रूह
 

प्रशासनिक कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल पुलिस (GRP) और स्टेशन अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव सौंपने की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!