Children's Day पर होगा 'लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव' का आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा करेंगे उद्घाटन

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2024 05:27 PM

lakhisarai children s film festival  will be organized on children s day

समारोह का उद्घाटन 14 नवंबर को 11 बजे लखीसराय संग्रहालय में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। जबकि फिल्मों के प्रदर्शन लखीसराय संग्रहालय के अलावा शहर के राज सिनेमा और महादेव टॉकीज में किए जाएंगे। महोत्सव की थीम निपुण भारत और बेटी...

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन लखीसराय का यह महोत्सव तीन दिवसीय होगा। बाल दिवस 14 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव देश की सम्मानित और प्रेरक फिल्मों से गुलजार रहेगा। यह महोत्सव बिहार की फिल्म प्रोत्साहन नीति के दृष्टिकान से महत्त्वपूर्ण है। 

18 साल से कम उम्र के बच्चे होंगे आधिकारिक डेलिगेट
समारोह का उद्घाटन 14 नवंबर को 11 बजे लखीसराय संग्रहालय में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। जबकि फिल्मों के प्रदर्शन लखीसराय संग्रहालय के अलावा शहर के राज सिनेमा और महादेव टॉकीज में किए जाएंगे। महोत्सव की थीम निपुण भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ है। शिक्षा विभाग के सहयोग से महोत्सव में अठारह साल से कम उम्र के बच्चे आधिकारिक डेलिगेट होंगे। प्रक्रियापूर्ण बच्चों का प्रवेश निः शुल्क होगा। चयनित फिल्मों में आस्कर पुरस्कार से सम्मानित फिल्म गांधी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्मों की सूची में से लगान, इक़बाल, चक दे इंडिया, तारे ज़मीं पर, चिड़ियाखाना, आई एम कलाम, अंडमान, मराठी फ़िल्म कस्तूरी के अलावा कई लघु फ़िल्में बच्चों को दिखाई और समझाई जाएंगी। लघु फ़िल्मों में शेरा, द साइलेंट इको, बिट्टू, बारात और रंग जैसी प्रेरक फ़िल्में दिखाई जाएगी। उक्त बातें लखीसराय के ज़िलाधिकारी सह महोत्सव निदेशक मिथिलेश मिश्र ने शहर के राज सिनेमा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया।

PunjabKesari

सफल आयोजन के लिए ज़िला प्रशासन लखीसराय प्रतिबद्ध
मिथिलेश मिश्र ने यह भी कहा कि लखीसराय बाल फ़िल्म महोत्सव एक राष्ट्रीय आयोजन है। संभवतः इस बाल दिवस के अवसर देश भर में इकलौता बाल फ़िल्म महोत्सव लखीसराय में होने जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए ज़िला प्रशासन लखीसराय प्रतिबद्ध है। समारोह को सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम, कला संस्कृति एवं युवा बिहार सरकार के बिहार राज्य फ़िल्म विकास एवं वित्त निगम, भारत के फ़िल्म क्रिटिक़्स गिल्ड और फ़िल्म सोसाइटी सिनेयात्रा का सहयोग प्राप्त है। बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति के प्रचार-प्रसार के लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, गोवा में किए जाएँगे। इसके लिए गोवा भेजने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल की तैयारी चल रही है। 

PunjabKesari

मास्टर क्लासेस जैसे महत्त्वपूर्ण गतिविधियों से लाभान्वित होंगे बच्चे
जबकि महोत्सव के संयोजक सह सिनेयात्रा के सचिव रविराज पटेल ने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। इस महोत्सव में मुंबई फ़िल्म जगत के कई लब्ध प्रतिष्ठ कलाकारों के आगमन संभावित है। जबकि वेब सीरीज़ आर्या, कालापानी फ़ेम अभिनेता विकास कुमार और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त फ़िल्म समीक्षक दीपक दुआ का आना तय है। महोत्सव में बच्चों के लिए फ़िल्म प्रदर्शन के अलावा फ़िल्मों पर बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति तथा सिनेमा के तकनीकी पक्षों पर बातचीत, क्विज़, अभिनेता विकास कुमार के मास्टर क्लासेस जैसे महत्त्वपूर्ण गतिविधियों से बच्चे लाभान्वित होंगे। मौके पर सिनेमा मजिस्ट्रेट शशि कुमार, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, राज सिनेमा के महाप्रबंधक रितेश कुमार सिंह, महादेव सिनेमा महाप्रबंधक शिवम भारद्वाज ने भी संबोधित किया। 

PunjabKesari

डीएम ने किया पुरस्कार का ऐलान 
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लखीसराय जिला पर्यटन और फ़िल्मों के लोकेशन के लिहाज से भी समृद्ध है। लिहाजा, जो भी व्यक्ति रचनात्मक दृष्टिकोण रखता हो। वह व्यक्ति अपने इलाकों के किसी भी स्थान, मकान, नदी, पहाड़, मंदिर, जंगल, जलाशय या किसी गांव में कला ग्राम की सौंदर्य सम्भावनाएं देखते हुए फोटे और विडियो के माध्यम से उसके महत्त्व को ज़िला प्रशासन को बता सकता है। चयनित तस्वीरों के छायाकार को प्रशासन पुरस्कृत करेगा। जिला में प्रथम स्थान पाने वाले को इक्कीस सौ, द्वितीय को पंद्रह सौ और तीसरे स्थान हासिल करने वाले को एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!