बाल-दाढ़ी और नाखून कटवाने के लिए रविवार नहीं..बल्कि यह है सही दिन, प्रेमानंद महाराज ने बताया शुभ और अशुभ समय

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2025 01:24 PM

premanand ji maharaj ki latest news

Premanand Ji Maharaj: बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाने का सही समय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। महाराज के अनुसार, सप्ताह के सभी दिन अलग-अलग ग्रहों और देवताओं से जुड़े हैं, इसलिए कुछ दिन ऐसे हैं जब क्षौर कर्म (बाल-दाढ़ी कटवाना) करना शुभ नहीं माना...

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Ji Maharaj News) राधा-कृष्ण भक्ति, सत्संग, और भजन-कीर्तन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं। उनके उपदेश के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाने का सही समय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। महाराज के अनुसार, सप्ताह के सभी दिन अलग-अलग ग्रहों और देवताओं से जुड़े हैं, इसलिए कुछ दिन ऐसे हैं जब क्षौर कर्म (बाल-दाढ़ी कटवाना) करना शुभ नहीं माना जाता। 

कब न कटवाएं बाल और नाखून ? 

  • रविवार: सूर्य देव का दिन। इस दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से मानसिक तनाव और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • सोमवार: भगवान शिव का दिन। बाल या दाढ़ी कटवाने से शिव की कृपा कम हो सकती है और मन में बेचैनी बढ़ सकती है। 
  • मंगलवार और शनिवार: हनुमानजी और शनिदेव से जुड़े दिन। इन दिनों क्षौर कर्म करने से आयु और जीवनशक्ति पर असर पड़ सकता है। 

गुरुवार क्यों निषिद्ध है? 

गुरुवार गुरु बृहस्पति का दिन है। इस दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

बाल-दाढ़ी और नाखून कटवाने के शुभ दिन 

  • बुधवार: बुध ग्रह का दिन। इस दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से मानसिक स्पष्टता, कार्यक्षमता और सौभाग्य बढ़ता है। 
  • शुक्रवार: शुक्र ग्रह का दिन। इस दिन क्षौर कर्म करने से आकर्षकता, सामाजिक प्रतिष्ठा और लाभ बढ़ता है। 

प्रेमानंद महाराज की मान्यता के अनुसार, यदि आप सप्ताह में बाल या दाढ़ी कटवाना चाहते हैं तो बुधवार और शुक्रवार सबसे शुभ दिन हैं। वहीं, रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह कार्य टालना चाहिए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!