पंजाब केसरी समूह ने स्वदेश चोपड़ा जी की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्वी चंपारण में लगाया फ्री मेडिकल कैंप, कई लोगों ने कराया चेकअप

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Jul, 2024 01:56 PM

punjab kesari group organized a free medical camp in east champaran

पंजाब केसरी की ओर से स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड अंतर्गत झंझरा में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में काफी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

पूर्वी चंपारण: पंजाब केसरी की ओर से स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड अंतर्गत झंझरा में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में काफी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

PunjabKesari

इस दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई और स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इस निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप को डॉ शमशेर आलम की टीम ने पूरे लग्न, मेहनत और निष्ठापूर्वक सुबह 7 बजे से शुरू किया और अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर लोगों की सेवा की।

PunjabKesari

वहीं, इस मेडिकल कैम्प को आयोजित करने में स्थानीय समाजसेवी विनोद कुमारी का अहम योगदान रहा। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!