स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने किया बड़ा ऐलान तो आज होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, पढ़ें Top 10 News

Edited By Nitika, Updated: 16 Aug, 2022 04:47 AM

read top 10 news of the day

बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया है। अब इस बात की चर्चा हो रही है कि किसके खाते में कौन-सा मंत्रालय आएगा। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर नीतीश-तेजस्वी के बीच पूर्ण सहमति बन चुकी है...

 

 

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया है। अब इस बात की चर्चा हो रही है कि किसके खाते में कौन-सा मंत्रालय आएगा। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर नीतीश-तेजस्वी के बीच पूर्ण सहमति बन चुकी है और सरकार के नए मंत्री 16 अगस्त को शपथ ले सकते हैं। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

CM नीतीश ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, बोले- सरकार ने 20 लाख नौकरियां देने का रखा लक्ष्य
आज पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे।

तेजस्वी ने कहा- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने की एक ऐतिहासिक घोषणा
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा। बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं।

मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले CPI ने कहा- सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलने पर नीतीश सरकार में होंगे शामिल
बिहार में नई महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन देने के अन्य वाम दलों के फैसले से इतर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को कहा कि पार्टी को ‘‘सम्मानजनक प्रतिनिधित्व'' मिलने पर ही भाकपा नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहेगी।

महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं लालू
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। लालू यादव के सोमवार को दिल्ली से यहां आने की संभावना है। लालू स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों दिल्ली में अपनी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं। 

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में फहराया गया उल्टा तिरंगा, वीडियो वायरल
आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जहां लोग अपने घर के छतों पर तिरंगा फहरा कर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के कुछ मुलाजिम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नजर आए। सरकार के कर्मचारियों की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने कहा- भविष्य में नीतीश के साथ गठबंधन का नहीं सोचेगी BJP
केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने के बाद भविष्य में गठबंधन के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में जारी किया अलर्ट, आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना
बिहार में सुस्त पड़ा मानसून अब चुस्त होने लगा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में आकाशीय बिजली के साथ अच्‍छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में झमाझम बारिश होने के संकेत दिए है। अरवल, गया, नवादा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, लखीसराय, शेखपुरा,औरंगाबाद, जहानाबाद और बेगूसराय इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

जमुई में हर घर नल जल योजना को पलीताः 2 KM दूरी से पानी लाने को मजबूर महिलाएं
देशभर में जहां एक तरफ हर घर नल जल योजना की मुहिम जारी है, वहीं बिहार के जमुई जिले में ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं काम छोड़कर 2 किलोमीटर दूरी पर पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। |

सुपौल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईः 5 तस्करों सहित 59 शराबियों को किया गिरफ्तार
बिहार सरकार ने चाहे राज्य में शराबबंदी कर रखी हो। साथ ही इसकी रोकथाम को लेकर उत्पाद एवं पुलिस प्रशासन को लगा रखा हो लेकिन अवैध शराब की बिक्री न तो रुक रही है और न ही इसे पीने वाले बाज आ रहे हैं। ऐसा ही मामला सुपौल जिले से सामने आया है, जहां पर उत्पाद विभाग ने 24 घंटों के भीतर 5 तस्करों सहित 59 शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया है।

नई सरकार में शशि अनुग्रह नारायण बन सकते हैं बिहार के नए महाधिवक्ता
बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद न केवल मंत्रिमंडल बल्कि अन्य जगहों पर भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शशि अनुग्रह नारायण को अब राज्य का नया महाधिवक्ता बनाया जा सकता है।

किसानों ने आजादी का अनोखा जश्न मनाया, खेतों की क्यारियों में फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। जगह-जगह झंडोतोलन व राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। वहीं बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के किसानों ने आजादी का अनोखा जश्न मनाया है।

आजादी का अमृत महोत्सवः सिकंदरपुर स्टेडियम में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया झंडोत्तोलन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव पर सिकंदरपुर स्टेडियम में जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर "तुष्टिकरण की राजनीति" करने का लगाया आरोप
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि तुष्टिकरण से देश का भला नहीं हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!