'पापा ने साड़ी से गला घोंटा, मम्मी तड़पती रही और फिर मर गईं'...3 मासूम बेटियों के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या, बिहार में रूह कंपा देने वाली वारदात

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Sep, 2025 12:43 PM

wife brutally murdered in front of 3 innocent daughters

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए। सुनसान और वीरान घर में सिर्फ रोने की आवाजें थी। शव के पास बैठी तीनों बेटियां, जो 10 साल, 6 साल और डेढ़ साल की हैं रो-रोकर मां को पुकार रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे निहारिका ने ननिहाल फोन कर बताया...

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 35 वर्षीय महिला को उसके ही पति और ससुराल वालों ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह बेटा नहीं पैदा कर सकी। यह हत्या तीन मासूम बेटियों के सामने की गई। 

'मम्मी तड़पती रही और फिर मर गईं'
दरअसल, यह पूरी घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार की है। मृतका की 10 साल की बड़ी बेटी निहारिका ने पुलिस और ननिहाल वालों को बताया- पापा नीतीश ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को पीटना शुरू किया। जब मां ने खुद को बचाने की कोशिश की तो दादा-दादी ने उनके हाथ-पैर पकड़ लिए और फिर पापा ने साड़ी से गला घोंट दिया। मम्मी तड़पती रही और फिर मर गईं। 

सभी आरोपी घर से फरार 
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर से भाग गए। सुनसान और वीरान घर में सिर्फ रोने की आवाजें थी। शव के पास बैठी तीनों बेटियां, जो 10 साल, 6 साल और डेढ़ साल की हैं रो-रोकर मां को पुकार रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे निहारिका ने ननिहाल फोन कर बताया कि पापा और दादा-दादी ने मम्मी को मार डाला। इस घटना की सूचना मिलते ही जब मृतका का भाई राहुल रात साढ़े तीन बजे बहन के ससुराल पहुंचा तो आंगन में बहन की लाश पड़ी थी और उसके पास बैठी तीनों बच्चियां रो रही थीं। 

एक्सिस बैंक में फाइनेंस का काम करता है आरोपी 
इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि आरोपी की मां को पड़ोस के एक घर से हिरासत में लिया गया है। वहीं पति नीतीश और ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नीतीश चौधरी एक्सिस बैंक में फाइनेंस का काम करता है। 2014 में उसकी शादी रोशनी से हुई थी। पहले कुछ महीने तो सब ठीक रहा लेकिन फिर पति और ससुरालवाले आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!