हैवानियत की इंतिहा! पहले 4 साल की मासूम को दांतों से बुरी तरह नोचा, फिर किया दुष्कर्म का प्रयास; रुह कंपा देगी दरिंदगी की ये दास्तां

Edited By Harman, Updated: 13 Feb, 2026 10:30 AM

samastipur attempt to rape a four year old girl

Bihar Desk : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोस की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी। आरोपी ने मासूम को गेहूं के खेत में...

Bihar Desk : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोस की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी। आरोपी ने मासूम को गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके शरीर को बुरी तरह दांतों से काट लिया।

घर से बहला-फुसला कर ले गया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी नानी के घर रहती थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची को बहाने से घर बहला-फुसलाकर पास के गेहूं के खेत में ले गया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब परिजन खेतों की तरफ ढूंढने निकले, तो खेत में लोगों को आता देख आरोपी घबरा गया और खून से लथपथ बेहोश पड़ी मासूम को वहीं छोड़कर भागने लगा। 

बच्ची की शरीर के कई हिस्सों पर गहरे दांतों के निशान

बच्ची को बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है और उसके शरीर के कई हिस्सों पर गहरे दांतों के निशान हैं। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के कारण ही उसने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद दो बच्चों का बाप है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!