‘बिहार में बेटियों की चीखें सुनाई नहीं देती?’ रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल

Edited By Radhika, Updated: 13 Feb, 2026 02:46 PM

rohini acharya s direct question to nitish government  where is the security

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बार नीतीश सरकार पर हमला बोला है। रोहिणी ने इस बार बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर तीखा प्रहार किया है। रोहिणी ने राज्य की वर्तमान स्थिति को लचर और...

नेशनल डेस्क: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बार नीतीश सरकार पर हमला बोला है। रोहिणी ने इस बार बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर तीखा प्रहार किया है। रोहिणी ने राज्य की वर्तमान स्थिति को लचर और लाचार बताते हुए सीएम से सवाल किया है कि क्या उन्हें बिहार की बेटियों की चीखें सुनाई नहीं देतीं?

कोचिंग छात्रा की मौत पर उठाए सवाल

 रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक अखबार की कतरन साझा की, जिसमें 12वीं कक्षा की एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का जिक्र है। छात्रा की मौत कोचिंग की चौथी मंजिल से गिरने के कारण हुई थी, जिसे परिजनों ने हत्या करार दिया है। इसी घटना का हवाला देते हुए रोहिणी ने आरोप लगाया कि बिहार में मां-बहन-बेटियों की अस्मत और जिंदगी खतरे में है।

<

>

पुलिस की जांच पर किए गंभीर सवाल

 रोहिणी ने केवल अपराध ही नहीं, बल्कि पुलिसिया कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच की आड़ में मामलों को दबाने की कोशिश करती है। दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने के बजाय पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी आत्ममुग्धता में डूबे हैं, उन्हें दुनिया भर में हो रही बिहार की बदनामी दिखाई नहीं दे रही।

संवेदना के दो शब्द भी नहीं

 रोहिणी आरजेडी नेता ने दुख जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद सरकार के मुंह से संवेदना के दो शब्द तक नहीं निकलते। उन्होंने न्याय की उम्मीद को धूमिल बताते हुए कहा कि यह सुशासन नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था का पूरी तरह से फेल होना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!