बिहार में कोरोना से संक्रमित 11 और लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों की संख्या हुई 12156
Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jan, 2022 02:13 PM

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन 11 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है, उनमें भागलपुर में तीन तथा कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, पूर्णिया, सारण एवं सिवान का...
पटनाः बिहार में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में अबतक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12156 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन 11 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है, उनमें भागलपुर में तीन तथा कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, पूर्णिया, सारण एवं सिवान का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 4,063 नए मामले सामने आए, जिनमें से सबसे अधिक 999 मामले पटना में सामने आए हैं। बिहार में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,481 है।
Related Story

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 15 जिलों के 46.88 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

NH-31 पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपति समेत 3 लोगों की मौत

गंगा समेत बिहार की नदियों का जलस्तर घटा, कई स्थानों पर अब भी खतरा कायम

बिहार में नदियों का जलस्तर घटा, लेकिन कटाव का खतरा बढ़ा, तटबंधों पर चौकसी के निर्देश

बिहार के 15 वर्षीय टेंडर की शर्तों पर उठे सवाल: खास कंपनियों’ को फायदा पहुंचाने का आरोप, मुख्य सचिव...

बिहार से दिल्ली जा रही Sikkim Mahananda Express के दो डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा-...

बिहार में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में घुसा पानी

BRICS समिट की 'वेलकम किट' में चमका बिहार का स्वाद, सत्तू और मखाने को मिली ग्लोबल पहचान

बिहार में बाढ़ से जान-माल के नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार: तेजस्वी यादव