लखीसराय में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, सरेआम रेलकर्मी को गोलियों से किया छलनी; मौत के बाद इलाके में मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 19 Feb, 2026 11:17 AM

lakhisarai bihar crime railway employee shot dead

Bihar Crime News : बिहार के लखीसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आई है। यहां रेलवे कर्मचारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar Crime News : बिहार के लखीसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आई है। यहां रेलवे कर्मचारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

खेत में काम देखने के दौरान बरसीं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोंघी गांव का है। मृतक की पहचान रेलवे कर्मचारी 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार के रुप में हुई जो कि पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे के ग्रुप-डी पद पर तैनात थे और हाल ही में छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संतोष कुमार मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने खलियान में सरसों की फसल की कटाई का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। वहीं गोली लगने से उनकी मौके पर ही जान चली गई।

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

संतोष की मौत के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाइवे-30 को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही लखीसराय डीएसपी शिवम कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और भरोसा दिया कि पुलिस की विशेष टीम अपराधियों की तलाश में जुटी है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस वादे के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वारदात की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि हत्या की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इसे पुरानी दुश्मनी या जमीन से जुड़े विवाद से जोड़कर देख रही है। गांव में फिलहाल मातमी सन्नाटा है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!