भागलपुर में 18 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 14 महिला सिपाही और 4 पुरुष सिपाही निलंबित, जानिए क्या है माजरा

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2025 11:53 AM

18 policemen suspended in bhagalpur

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने मंगलवार को बताया कि 21 जुलाई को दूसरी सोमवारी के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के अलग-अलग थानों में किए गए प्रतिनियुक्त 14 महिला कर्मी और चार पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न शिव मंदिरों और अन्य...

Bhagalpur: बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त 14 महिलाकर्मी सहित 18 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने मंगलवार को बताया कि 21 जुलाई को दूसरी सोमवारी के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के अलग-अलग थानों में किए गए प्रतिनियुक्त 14 महिला कर्मी और चार पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न शिव मंदिरों और अन्य जगहों पर लगी हुई थी। लेकिन सभी 18 पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी नहीं की और बिना सूचना के गायब रहे। 

हृदयकांत ने बताया कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता, लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने की गंभीरता को देखते हुए सभी 18 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!