Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2026 04:36 PM

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार में फिर से मजबूती लौटी है। निवेशकों और ज्वैलरी कारोबारियों की नजरें वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी हैं।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार में फिर से मजबूती लौटी है। निवेशकों और ज्वैलरी कारोबारियों की नजरें वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी हैं।
MCX पर चांदी में मजबूती
Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 0.64% बढ़कर 2,45,824 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 2,44,268 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।
बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा रेट
राज्य के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। नीचे प्रमुख शहरों के औसत खुदरा रेट दिए जा रहे हैं:
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- पटना ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
- गया ₹2,690 ₹26,900 ₹2,69,000
- मुजफ्फरपुर ₹2,695 ₹26,950 ₹2,69,500
- भागलपुर ₹2,700 ₹27,000 ₹2,70,000
नोट: ज्वैलर्स के अनुसार मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से लागू हो सकता है।
IBJA के अनुसार चांदी का भाव
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह चांदी 2,36,798 रुपये प्रति किलो थी, जो दोपहर तक बढ़कर 2,45,230 रुपये प्रति किलो हो गई।
दिल्ली बाजार का रुख
All India Sarafa Association के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 75.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिला।
ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी जानकारी
- निवेश के लिहाज से चांदी में उतार-चढ़ाव अधिक रहता है।
- बड़े स्तर पर खरीदारी से पहले रोजाना का भाव जरूर जांचें।
- हॉलमार्क और शुद्धता प्रमाण जरूर देखें।