Gold Price Today: सोने के रेट में बड़ा उलटफेर, यहां जानिए अपने शहर का लेटेस्ट भाव

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2026 04:18 PM

gold price today 26 february 2026

सोने की कीमतों में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक तरफ वायदा बाजार में गिरावट दर्ज की गई, वहीं बिहार के सर्राफा बाजार में अलग तस्वीर नजर आ रही है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक तरफ वायदा बाजार में गिरावट दर्ज की गई, वहीं बिहार के सर्राफा बाजार में अलग तस्वीर नजर आ रही है। अगर आप पटना, गया या मुजफ्फरपुर में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ये ताजा रेट जरूर जान लें।

MCX पर फिसला सोना, वायदा भाव में गिरावट

Multi Commodity Exchange of India Ltd. (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.93% टूटकर 1,59,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 1,504 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ 5,181.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय कीमतों को सहारा मिल रहा है।

IBJA के अनुसार आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह और दोपहर तक के रेट इस प्रकार रहे:

  • कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट
  • 24 कैरेट    ₹1,59,008    ₹1,59,043
  • 23 कैरेट    ₹1,58,371    ₹1,58,406
  • 22 कैरेट    ₹1,45,651    ₹1,45,683
  • 18 कैरेट    ₹1,19,256    ₹1,19,282
  • 14 कैरेट    ₹93,020    ₹93,040

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का Gold Jewellery Rate

📍 पटना (Patna Gold Rate Today)

  • 24 कैरेट: ₹1,61,730
  • 22 कैरेट: ₹1,48,250
  • 18 कैरेट: ₹1,21,310

📍 गया

  • 24 कैरेट: ₹1,61,500 (लगभग)
  • 22 कैरेट: ₹1,48,000 (लगभग)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,000 (लगभग)

📍 मुजफ्फरपुर

  • 24 कैरेट: ₹1,61,600 (लगभग)
  • 22 कैरेट: ₹1,48,100 (लगभग)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,150 (लगभग)

नोट: शहरों के रेट में मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के कारण हल्का अंतर हो सकता है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार तेजी

All India Sarafa Association के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगातार पांचवें कारोबारी दिन बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टै्स सहित) पहुंच गया। इससे पहले यह 1,63,200 रुपये पर बंद हुआ था। मजबूत वैश्विक संकेत और निवेशकों की खरीदारी के कारण कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

 खरीदार क्या करें?

बिहार में शादी-विवाह और निवेश सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में मांग बनी हुई है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप ज्वैलरी खरीद रहे हैं तो हॉलमार्क चेक करना न भूलें और मेकिंग चार्ज की तुलना जरूर करें। फिलहाल वायदा बाजार में गिरावट और स्पॉट मार्केट में तेजी का यह मिश्रित रुख खरीदारों को सतर्क रहने का संकेत दे रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!