पटना के बेउर जेल के 37 कैदी कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Nitika, Updated: 29 Jun, 2022 06:05 PM

37 prisoners of beur jail corona infected

बिहार की राजधानी पटना स्थित बेउर केंद्रीय कारा के 37 कैदी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित बेउर केंद्रीय कारा के 37 कैदी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बेउर जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह पूर्व विधायक एक कैदी के संक्रमित होने के बाद सामूहिक जांच का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘पूर्व विधायक रणवीर यादव का रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित पाए जाने पर बेउर जेल के सभी कैदियों की जांच के आदेश दिए गए थे। इन कैदियों में से 37 संक्रमित पाए गए हैं।'' वहीं जेल अधीक्षक ने कहा कि पूर्व विधायक इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि अन्य कैदियों को जेल के भीतर एक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोविड के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से आधे से अधिक पटना के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 774 पहुंच गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!