इस विधायक की मां का पर्स उड़ा ले गए चोर, लाखों की चोरी के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 16 Feb, 2026 02:55 PM

bjp mla maithili thakur s mother s purse stolen by thieves

Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अलीनगर की भाजपा विधायक और सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की मां, भारती ठाकुर के साथ चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। शातिर चोरों ने विधायक की मां की कार से उनका पर्स गायब कर दिया, जिसमें...

Bihar News : बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अलीनगर की भाजपा विधायक और सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की मां, भारती ठाकुर के साथ चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। शातिर चोरों ने विधायक की मां की कार से उनका पर्स गायब कर दिया, जिसमें लाखों के हीरे के गहने और अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

सामाजिक बैठक के दौरान दिया चकमा

बताया जा रहा है कि यह घटना 1 फरवरी की है, जब भारती ठाकुर अपने बेटे के साथ घनश्यामपुर प्रखंड के लालापट्टी गांव में एक सामाजिक बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने अपना पर्स गाड़ी के अंदर ही छोड़ दिया था। बैठक खत्म होने के बाद जब वे गाड़ी के पास लौटीं, तो पर्स गायब देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम दिया। गायब हुए पर्स में:

लाखों के हीरे और ब्रांडेड घड़ी पर हाथ साफ

चोरों ने बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम दिया। गायब हुए पर्स में हीरे के स्टड ईयररिंग्स और महंगी ब्रांडेड घड़ी है।घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!