मुजफ्फरपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेस हॉल से मिली 51 लीटर शराब, 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2022 12:59 PM

51 liters of liquor found from the mess hall of medical college hospital

अहियापुर पुलिस थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने रविवार को बताया कि उक्त मेस हॉल जो मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के लिए है, में टेट्रापैक में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई और 51 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेस हॉल में छापेमारी कर पुलिस ने 51 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहियापुर पुलिस थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने रविवार को बताया कि उक्त मेस हॉल जो मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के लिए है, में टेट्रापैक में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई और 51 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मेस हॉल के प्रभारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। हालांकि, दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाए गए शराब की जब्ती आए दिन होने के अलावा पिछले छह महीनों में जहरीली शराब से राज्य में कथित तौर पर 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!