होली से पहले नशा तस्करी की साजिश नाकाम, 50 लाख की विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 27 Feb, 2026 04:16 PM

samastipur liquor seized 50 lakh excise department action

Bihar Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।

Bihar Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। 

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि होली पर्व को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रक पर लदी 4915.440 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले मे ट्रक चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर बसढि़या गांव के समीप छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान एक कंटेनर में छिपाकर रखा हुआ 706.5 लीटर शराब बरामद किया गया है। इस सिलसिले में नीतीश कुमार एवं मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!