Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2025 09:09 AM

Bettiah News: बिहार के बेतिया जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी पर आए ITBP के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ITBP जवान की पहचान झारखंड के धनबाद जिले निवासी 33 वर्षीय गौतम कुमार यादव के तौर पर हुई हैं। बताया जा रहा है कि गौतम चुनाव ड्यूटी के लिए 7 नवंबर को बिहार के बेतिया जिले के बैरिया के कोहड़ा इंटरस्तरीय स्कूल में टीम के साथ आए थे। रविवार यानी आज को गौतम और उनकी टीम को यहां से रवाना होना था। लेकिन इससे पहले ही शनिवार को गौतम ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से अन्य जवान दौड़े और स्कूल की छत पर पहुंचे। देखा कि खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा है। सर्विस राइफल पास में पड़ी थी। मंजर देख मौके पर दहशत का माहौल कायम हो गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल और एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि सुसाइड के कारणों खुलासा नहीं हो सका।