पति गया था कमाने, पत्नी ने बुला लिया प्रेमी! सास-ससुर ने रंगेहाथों पकड़ा और करवा दी शादी

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2025 08:17 PM

bhagalpur love affair news

बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला के प्रेम प्रसंग ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। महिला का अपने पुराने प्रेमी के साथ अफेयर चल रहा था, जो घर पर चोरी-छिपे मिलने आता था।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला के प्रेम प्रसंग ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। महिला का अपने पुराने प्रेमी के साथ अफेयर चल रहा था, जो घर पर चोरी-छिपे मिलने आता था। लेकिन जब सास-ससुर ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया, तो पंचायत ने वही किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी — गांव के बीचोंबीच दोनों की शादी करवा दी गई।

पति ने कहा – “अगर मेरी पत्नी को उससे प्यार है, तो मैं शादी करवाता हूं”

इस अनोखे फैसले ने सबको हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने खुद आगे बढ़कर कहा कि “अगर मेरी पत्नी को अपने पुराने प्रेमी से सच्चा प्यार है, तो मैं उसका साथ दूंगा।” इस बयान ने पूरे गांव को दंग कर दिया।

बेंगलुरु गया था पति, पीछे घर बुला लिया प्रेमी को

जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के तारापुर की रहने वाली 20 वर्षीय साक्षी (बदला हुआ नाम) की शादी करीब एक साल पहले अंगारी गांव के बिट्टू उर्फ सिकंदर कुमार सिंह से हुई थी। कुछ ही महीनों बाद बिट्टू रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया। इसी बीच, साक्षी का अपने पुराने प्रेमी राहुल सिंह से दोबारा संपर्क हुआ और दोनों फिर से नजदीक आ गए।

घर में बना रखा था प्रेमी का ठिकाना

पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर साक्षी ने पांच दिन पहले राहुल को अपने घर बुला लिया। उसने परिवार को बहाना बनाया कि तबीयत खराब है और वह खाना नहीं बना पा रही है। राहुल घर के छत पर बने एक कमरे में छिपा रहता था।

सास-ससुर ने रंगेहाथों पकड़ा, मच गया हड़कंप

बीती रात जब साक्षी के सास-ससुर खाना देने पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पूरा गांव मौके पर इकट्ठा हो गया और पंचायत बुला ली गई।

पंचायत ने फैसला सुनाया कि दोनों की गांव में ही शादी कर दी जाए। गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए गए कि अब वे पति-पत्नी के रूप में साथ रहेंगे।

 मायकेवालों ने किया किनारा, कहा – “बेइज्जती बर्दाश्त नहीं”

जब साक्षी के मायकेवालों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जो सही लगे करें, हम इस मामले में शामिल नहीं होंगे।”

 फिलहाल गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग इसे अब बिहार की सबसे चर्चित ग्रामीण प्रेम कहानी बता रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!