पहले व्हाट्सएप पर 'तीन तलाक', अब ससुर से 'हलाला' की शर्त,  2 साल से भटक रही महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Edited By Harman, Updated: 27 Feb, 2026 03:00 PM

begusarai whatsapp triple talaq halala shart rukhsana khatoon

Bihar News : बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का वैवाहिक रिश्ता कथित तौर पर एक व्हाट्सएप संदेश से खत्म कर दिया गया। यहां एक पति ने मोबाइल पर ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर अपनी पत्नी के साथ न सिर्फ संबंध तोड़...

Bihar News : बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का वैवाहिक रिश्ता कथित तौर पर एक व्हाट्सएप संदेश से खत्म कर दिया गया। यहां एक पति ने मोबाइल पर ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर अपनी पत्नी के साथ न सिर्फ संबंध तोड़ दिया, बल्कि दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की शर्त भी रखी। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और लाखों रुपये हड़पने के आरोप भी लगाए हैं।

मायके वालों से पैसों की मांग करता था पति

मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय रुखसाना खातून उसके पति ने मोबाइल पर ‘तलाक, तलाक, तलाक’ लिखकर न सिर्फ संबंध तोड़ दिया, बल्कि दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की शर्त भी रखी। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 11 मार्च 2022 को बेगूसराय के पोखरिया निवासी मोहम्मद मकबूल (34) से हुई थी। शादी के समय 51 हजार रुपये नकद और दो तोला सोना दिया गया। रुखसाना का कहना है कि शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

‘बिजनेस’ के नाम पर 16-17 लाख रुपये लेने का आरोप

रुखसाना का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौते के बाद पति उसे दिल्ली ले गया और कारोबार शुरू करने के नाम पर उसकी मां से 5 लाख रुपये लिए। बेटी का घर बचाने के लिए मां ने गहने गिरवी रखकर रकम दी। इसके अलावा, पहली शादी से बेटी के भविष्य के लिए कराई गई 1.40 लाख रुपये की एफडी भी तुड़वा ली गई। पीड़िता का दावा है कि अब तक उसके पति ने करीब 16-17 लाख रुपये उससे और उसके परिवार से ले लिए। महिला का कहना है कि जुलाई 2022 में जब परिवार ने रकम वापस मांगी तो उन पर हमला कराया गया, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस में शिकायत की सलाह दी गई, लेकिन पति के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

2 साल से न्याय के लिए भटक रही महिला

जून 2023 में रुखसाना ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद पति का व्यवहार और कठोर हो गया। दिल्ली से फोन पर गाली-गलौज और बदनाम करने की धमकियां दी गईं। यहां तक कि पति ने बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए। रुखसाना का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को रुखसाना ने महिला आयोग पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!