बड़ी खबरः बिहार के भाजपा प्रभारी पद से हटाए गए भूपेंद्र यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2022 12:10 PM

bhupendra yadav removed from the post of bjp in charge of bihar

भाजपा-जदयू के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, नीतीश कुमार का भूपेंद्र यादव से तालमेल ठीक नहीं है। वहीं इस बात को गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने नीतीश की नाराजगी दूर करने कोशिश की है। अब यह बात सामने आ रही है कि अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से धर्मेंद्र प्रधान...

पटनाः बिहार के भाजपा प्रभारी पद से भूपेंद्र यादव को हटा दिया गया है। भाजपा-जदयू के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, नीतीश कुमार का भूपेंद्र यादव से तालमेल ठीक नहीं है। वहीं इस बात को गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने नीतीश की नाराजगी दूर करने कोशिश की है। अब यह बात सामने आ रही है कि अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी संबंध में धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार शाम को पटना में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि धर्मेंद्र प्रधान के पटना आने की सूचना भाजपा के किसी भी वरीय नेता तक को नहीं थी। नीतीश कुमार और धर्मेंद्र प्रधान के मुलाकात के बाद बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, इस मुलाकात पर भाजपा के नेता कुछ बोलने से बच रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!