Bihar Election 2025: 29 अक्टूबर को दिखेगा राहुल-तेजस्वी का पॉलिटिकल पावर शो, बदलेगा बिहार का समीकरण?

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2025 07:18 PM

bihar election 2025 rahul gandhi rally

बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है — राहुल गांधी कब आएंगे मैदान में? अब इसका जवाब मिल गया है। दो दिन बाद यानी 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav एक साथ मंच साझा करने जा रहे हैं।

Bihar Election 2025:बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है — राहुल गांधी कब आएंगे मैदान में? अब इसका जवाब मिल गया है। दो दिन बाद यानी 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav एक साथ मंच साझा करने जा रहे हैं। यह दोनों नेताओं की पहली Joint Rally होगी, जो मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में आयोजित की जाएगी। इस रैली से महागठबंधन को नया जोश मिलने की उम्मीद है, वहीं एनडीए खेमे में हलचल तेज हो गई है।

29 अक्टूबर को दिखेगा Rahul-Tejashwi की जोड़ी का जलवा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने बताया कि यह राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव को लेकर पहला बिहार दौरा होगा। राहुल गांधी सकरा (आरक्षित) विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम के समर्थन में पहली सभा करेंगे। इसके बाद वे दरभंगा में महागठबंधन के अन्य प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ मंच साझा करने वाले तेजस्वी यादव पहले से ही ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं और अब यह जोड़ी चुनावी माहौल में नई जान फूंकने वाली है।

Manifesto से पहले Rahul-Tejashwi की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

चुनावी समीकरणों में गर्मी तब और बढ़ गई जब जानकारी मिली कि महागठबंधन 28 अक्टूबर को अपना साझा घोषणापत्र (Common Manifesto) जारी करेगा। ऐसे में घोषणापत्र के अगले ही दिन राहुल-तेजस्वी की रैलियां विपक्षी कैंप को नई मजबूती देंगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की एंट्री से INDIA Alliance का कैंपेन गति पकड़ सकता है।

Rahul Gandhi’s first rally after Voter Adhikar Yatra

यह दौरा राहुल गांधी की “Voter Adhikar Yatra” के बाद पहली बड़ी राजनीतिक एंट्री मानी जा रही है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने 16 दिनों में 1300 किलोमीटर का सफर तय किया था और BJP पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। अब वे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे और “जनता का वोट, जनता की सरकार” का नारा दोहराएंगे।

छठ और प्रवासी मजदूरों पर बोले राहुल — “यह लालसा अब संघर्ष बन गई है”

हाल ही में राहुल गांधी ने छठ पूजा 2025 (Chhath Puja 2025) के दौरान प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में लोग “200% क्षमता तक भरे हुए हैं” और यह यात्रा अब “संघर्ष बन चुकी है”।
राहुल ने NDए सरकार से पूछा था — “क्या 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का वादा सिर्फ चुनावी जुमला था?”

6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी —

  • पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटें)
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटें)
  • वहीं, चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!