ITBP जवान ने चचेरे भाई के सिर में मारी गोली, खौफनाक हत्याकांड से दहल गया इलाका; आरोपी फरार

Edited By Harman, Updated: 09 Feb, 2026 03:59 PM

bihar itbp jawan kills cousin murder news

Bihar Desk : बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Bihar Desk : बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

कुट्टी मशीन पर चारा काट रहा था मृतक, तभी बरसा दी गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय किसान गणेश तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश तिवारी सुबह घर के बाहर कुट्टी मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी बीच चचेरा चाचा बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी हथियार लेकर वहां पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे गणेश तिवारी के सिर में लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि बसंत तिवारी चाहता था कि उसका छोटा भाई घर खाली कर दे। इसी बात को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं आज सोमवार को इस विवाद ने भयानक रुप ले लिया। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इधर वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह, मुफस्सिल थाना पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। FSL की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!