Bihar Politics: "राहुल गांधी शुरू से संविधान में विश्वास नहीं रखते", विजय सिन्हा का तीखा हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Nov, 2025 06:50 PM

bihar politics vijay sinha scathing attack on rahul gandhi

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से विजयी भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से संविधान में विश्वास...

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से विजयी भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से संविधान में विश्वास नहीं रखते  हैं।

भारत के लोग सेवक चाहते हैं युवराज नहीं- Vijay Sinha
विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से संविधान में विश्वास नहीं रखते हैं। राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर चलते हैं लेकिन उन्हें भारत के संविधान में विश्वास नहीं है। ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि भारत के लोग सेवक चाहते हैं युवराज नहीं चाहते हैं। इनकी अपने माता-पिता के नाम से ही पहचान है... हम लोगों का उत्साह देख रहे थे कि वास्तव में यह रिकॉर्ड टूटेगा।"

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की करारी हार हुई। वहीं, चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!