छपरा में कुएं में मिला 20 साल की युवती का शव, हत्या या हादसा? गहराया सस्पेंस

Edited By Harman, Updated: 12 Feb, 2026 02:17 PM

body of 20 year old girl found in a well in chhapra

छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने कुआं से एक युवती का शव बरामद किया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने कुआं से एक युवती का शव बरामद किया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि लक्ष्मणचक से इदिलपुर जानेवाली सड़क किनारे पानी भरे कुआं से एक युवती का शव बरामद किया गया है।मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। 

आशंका है कि सम्भवत: हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को कुंआ में फेंक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!