स्टाफ क्वार्टर में फंदे से लटका मिली नर्स , सुसाइड नोट में महिला थानाध्यक्ष सहित 4 पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Harman, Updated: 13 Feb, 2026 03:34 PM

khagaria nurse suicide note allegations against 4 people including sho

Bihar News : बिहार के खगड़िया सदर अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम को महिला नर्स का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

Bihar News : बिहार के खगड़िया सदर अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम को महिला नर्स का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

फंदे से झूलता मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के लोहिया नगर निवासी 36 वर्षीय भवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पति और ससुराल पक्ष के साथ-साथ एक महिला पुलिस पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, मृतका के पिता नंद कुमार सिंह के अनुसार, भवानी गुरुवार सुबह मायके (बेगूसराय) से ड्यूटी के लिए खगड़िया निकली थी। दोपहर में फोन न उठाने पर परिजनों को चिंता हुई। जब वे खगड़िया स्थित आवास पहुँचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहाँ भवानी का शव फंदे से झूलता पाया गया।

महिला थानाध्यक्ष सहित 4 लोगों पर लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि भवानी की शादी वर्ष 2024 में मुजफ्फरपुर में हुई थी। बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह भी लिखा है कि कई बार जान से मारने की कोशिश की गई। नोट में ससुर और देवर पर भी उत्पीड़न का जिक्र किया गया है। साथ ही, बेगूसराय की महिला थानाध्यक्ष पर यह आरोप लगाया गया है कि शिकायत देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा का भी जिक्र

सुसाइड नोट में भवानी ने अपनी मां के नाम संदेश लिखते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि उनके निधन के बाद उनका शव ससुराल पक्ष को न सौंपा जाए। बैंक खाते में जमा राशि को भाई-बहनों के उपयोग में लाने और शेष धनराशि अनाथ आश्रम को देने की बात भी लिखी है।

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के लिखित आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। FSL टीम को भी घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस गहनता से घटना की जांच कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!