Bihar Election 2025: वोटिंग से ठीक पहले BJP का बड़ा एक्शन, इस वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाला; ये वजह आई सामने

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Nov, 2025 12:47 PM

bjp expels rebel mla ashok singh from the party for 6 years

Bihar Election 2025: भाजपा ने यह कदम तब उठाया जब अशोक सिंह ने एनडीए उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निकाल दिया। दरइसल, 2005...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले भाजपा ने एक और बागी नेता पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अशोक सिंह मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र से चार बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। 

क्यों हुई कार्रवाई? 

भाजपा ने यह कदम तब उठाया जब अशोक सिंह ने एनडीए उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निकाल दिया। दरइसल, 2005 से पारू सीट से लगातार जीत रहे अशोक सिंह का इस बार टिकट भाजपा ने काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) के मदन चौधरी को एनडीए उम्मीदवार बनाया। 

PunjabKesari


बगावत के बाद क्या बोले अशोक सिंह?

निर्दलीय उम्मीदवार बनने के बाद अशोक सिंह ने कहा “मैं हर दिन जनता के बीच रहता हूं। मेरी लड़ाई राजद से है, एनडीए का उम्मीदवार तो यहां दिख ही नहीं रहा।” उधर, भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता और बगावत को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी को हर संभव समर्थन मिलेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!