Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: BJP सांसद संजय जायसवाल ने परिवार संग डाला वोट, बोले- 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Nov, 2025 07:55 AM

bjp mp sanjay jaiswal casts his vote with his family

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार में दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने परिवार के साथ बेतिया में एक मतदान केंद्र...

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार में दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने परिवार के साथ बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

संजय जायसवाल ने की ये अपील
वोट डालने से पहले संजय जायसवाल ने कहा, "सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें। आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है। मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है। प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं। सभी से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें।"

वहीं, दिल्ली में लाल किले के पास कल हुए विस्फोट पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "यह बेहद दुखद है। कल हजारों किलोग्राम विस्फोटक ज़ब्त किए गए, 360 किलोग्राम से ज़्यादा अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया और दिल्ली, फरीदाबाद, सहारनपुर और कश्मीर में छापे मारे गए। हो सकता है कि यह हताशा में किया गया हो। न्याय होगा...गृह मंत्री ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया। सरकार बहुत संवेदनशील है और इसे अंत तक देखेगी।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!