Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 12:57 PM

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधायक नितिन नवीन आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले गृह राज्य दौरे के दौरान वे पटना के बापू सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यालय में सांगठनिक...
Nitin Nabin News : बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) इस सप्ताह सदन के बजट सत्र में भाग लेंगे।
भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को पहली बार बिहार विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बताया, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।"
यह भी पढ़ें- तेजस्वी के अध्यक्ष बनते ही RJD को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने एक हजार समर्थकों संग छोड़ी पार्टी
संजय मयूख ने बताया कि सोमवार शाम को नवीन पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार भाजपा विधायक दल के नेता और सदस्यों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, "मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।"