Rain Alert: सावधान! अगले 48 घंटे में होगी तबाही वाली बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 09:08 AM

rain alert beware devastating rain is expected in the next 48 hours

मौसम में नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कैमूर और रोहतास जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं राजधानी पटना और आसपास के...

Weather Update : बिहार में ठंड और कोहरे ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सबसे खराब स्थिति छपरा जिले में देखने को मिली, जहां सुबह के समय दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम में नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कैमूर और रोहतास जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है।

जानें तापमान का हाल

राज्य में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किशनगंज 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन बारिश वाले इलाकों में ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।

जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी से कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। 8 फरवरी तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 10 फरवरी के बाद कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगभग समाप्त हो सकता है। फिलहाल लोगों को सुबह और देर रात सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!