बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती! जानिए कब होगा इंटरव्यू

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2026 12:20 PM

mega job camp 2026 direct recruitment without examination

एसआईएस इंडिया, चेन्नई द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 18-40 वर्ष के 10वीं से स्नातक पास पुरुष अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Mega Job Camp: बिहार के नवादा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर के तत्वाधान में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में 'मेगा रोजगार कैंप' का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के जरिए निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस (SIS) इंडिया, चेन्नई में सुरक्षा बलों के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 

इन पदों पर होगी बहाली और इतना मिलेगा वेतन 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू (साक्षात्कार) पर आधारित होगी।

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता संभावित वेतन (प्रति माह)
सुरक्षा गार्ड / कैश कस्टोडियन 10वीं या 12वीं पास ₹15,000 - ₹28,500
सुरक्षा सुपरवाइजर स्नातक (Graduate) ₹18,000 - ₹30,000
सुरक्षा अधिकारी स्नातक (Graduate) ₹28,500


नोट: आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है और यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। 

प्रशिक्षण और शर्तें 

  • चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
  • पंजीयन शुल्क: ₹350 
  • प्रशिक्षण शुल्क: ₹10,500 (इसमें वर्दी, आवास, भोजन और ट्रेनिंग शामिल है)। 
  • पोस्टिंग: चयनित युवाओं को भारत के किसी भी राज्य में भेजा जा सकता है। 
  • प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई वेतन देय नहीं होगा। 
  • प्रखंडवार कैंप शेड्यूल (समय: सुबह 11:00 से शाम 04:00 बजे तक) 

रोजगार कैंप की शुरुआत 10 फरवरी को अकबरपुर से होगी और समापन 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में होगा: 

10 Feb: अकबरपुर (कौशल विकास केंद्र) 
11 Feb: गोविंदपुर  
12 Feb: हिसुआ  
13 Feb: काशीचक
14 Feb: कौआकोल 
16 Feb: मेसकौर 
17 Feb: नरहट
18 Feb: नारदीगंज 
19 Feb: पकरीबरावां 
 20 Feb: रजौली
 21 Feb: रोह 
 23 Feb: सिरदला 
 24 Feb: वारिसलीगंज
 25 Feb: संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा 

आवेदन कैसे करें? 

  • इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और रंगीन फोटो लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचें। 
  • NCS पोर्टल पर निबंधन: भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। 
  • जो युवा पंजीकृत नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय में जाकर अपना निबंधन करवा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!