बिहार में घूसखोर जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 19 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jan, 2026 04:25 PM

bribe taking district agriculture officer arrested in bihar

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने आज यह कार्रवाई उनके चर्च रोड...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने आज यह कार्रवाई उनके चर्च रोड स्थित निजी आवास पर की। निगरानी टीम ने उन्हें 19 हजार रुपए रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

निगरानी की टीम ने 19 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

सूत्रों के अनुसार, सुधीर कुमार पर संविदा कर्मी संतोष कुमार से सेवा विस्तार एवं पुन: योगदान के एवज में कुल 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। संतोष कुमार ने बताया कि अधिकारी की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था और काम नहीं करने की धमकी दी जा रही थी। मजबूरी में उसने रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख 81 हजार रुपये उन्हें 5 दिसंबर 2025 को दे दी थी। पीड़ित संतोष के अनुसार इतनी रकम मिलने के बावजूद डीएओ सुधीर कुमार संतुष्ट नहीं हुए और शेष 19 हजार रुपए की मांग के लिए दबाव बनाते रहे। परेशान होकर संतोष कुमार ने 11 दिसंबर 2025 को पटना स्थित निगरानी विभाग में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई।

तय योजना के अनुसार, शनिवार को जब संतोष कुमार रिश्वत की बची हुई राशि लेकर सुधीर कुमार के निजी आवास पहुंचे, तभी पहले से तैनात निगरानी टीम ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के आवास की तलाशी भी ली जा रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में कई बिंदुओं पर संदेह जताया गया है। डीएसपी ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया है, जहां उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की कारर्वाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!