भागलपुरः अपराधियों ने व्यवसायी के घर बोला धावा, बंधक बनाकर लूटी 25 लाख की संपत्ति

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jan, 2021 12:32 PM

businessman s house robbed in bhagalpur loot of property worth 25 lakh

बिहार में भागलपुर जिले के झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर डाका डालकर करीब 25 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर डाका डालकर करीब 25 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि औलियाबाद बाजार निवासी व्यवसायी बिनोद कुमार जैन के घर पर पांच-छह की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर 16 लाख रुपए नगदी, आभूषण सहित करीब पच्चीस लाख रुपए की संपत्ति लूट ली।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पीड़ित व्यवसायी के विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार से प्रहार कर हल्के रुप से घायल भी कर दिया है। इधर व्यवसायी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच इस लूटकांड के खिलाफ व्यवसायियों ने रविवार को औलियाबाद एवं झंडापुर बाजार को बंद कराया और अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी तथा पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!