Caste Politics in Bihar: 2020 की तुलना में 2025 में बिहार विधानसभा में किस जाति के विधायकों की संख्या बढ़ी या घटी, देखिए पूरी लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Nov, 2025 05:50 PM

caste politics in bihar

Caste Politics in Bihar (विकास कुमार): बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण का सबसे अहम योगदान होता है। 2025 के विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि सामाजिक समीकरण ही बिहार की राजनीति की दशा-दिशा तय करता है। वैसे 2020 की...

Caste Politics in Bihar (विकास कुमार): बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण का सबसे अहम योगदान होता है। 2025 के विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि सामाजिक समीकरण ही बिहार की राजनीति की दशा-दिशा तय करता है। वैसे 2020 की तुलना में 2025 के विधानसभा चुनाव में कुर्मी, कुशवाहा, राजपूत, भूमिहार और वैश्य विधायकों की संख्या में बदलाव आया है। 2020 की तुलना में यादव और मुस्लिम विधायकों की संख्या में कमी आई है। इस विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई जातियों की सीटों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।2020 और 2015 के मुकाबले जातीय प्रतिनिधित्व का यह बदलाव आने वाले राजनीति की ओर संकेत कर रहा है। 

‘2020 और 2025 में क्या बदलाव आया है’ 

2020 की तुलना में 2025 के विधानसभा चुनाव में यादव और मुस्लिम विधायकों की संख्या में कमी आई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यादव विधायकों की संख्या 55 थी,जो 2025 के चुनाव में घटकर 28 रह गई है। वहीं 2020 में बिहार विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की संख्या 19 थी, जो इस बार घटकर 11 रह गई है। हालांकि कुर्मी, कुशवाहा, राजपूत और भूमिहार जाति से आने वाले विधायकों की संख्या में इजाफा हुआ है।आइए देखते हैं ये लिस्ट- 

 

जाति  2020 में कितने MLA 2025 में कितने MLA
यादव  55  28
मुस्लिम  19      11
कायस्थ    3    2
अति पिछड़ा  29    35
कुर्मी 10 25
कुशवाहा 16       26
राजपूत   27 32
भूमिहार 20 23
ब्राह्मण   12 14
अनुसूचित जाति     38 36
एसटी    2  


‘आरजेडी के कमजोर प्रदर्शन से यादव जाति के MLA हुए कम’ 

2020 के विधानसभा चुनाव में 55 यादव नेताओं ने जीत हासिल की थी। अकेले आरजेडी के 39 यादव विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में यादव विधायकों की संख्या घटकर सिर्फ 28 रह गई है। गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में यादव उम्मीदवारों ने 61 सीटों पर जीत हासिल की थी। लगातार तीन विधानसभा चुनावों की तुलना करें तो विधायकों की संख्या के मामले में यादवों का ग्राफ नीचे आया है। वैसे इस बार आरजेडी के कमजोर प्रदर्शन से यादव विधायकों की संख्या में काफी कमी आई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से 67 यादव उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। आरजेडी ने 52 विधानसभा सीटों पर यादव उम्मीदवार उतारे थे जबकि 17 सीटों पर एनडीए ने यादव उम्मीदवार उतारे थे। आइए आरजेडी के जीते हुए यादव विधायकों की पूरी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर-

 

विधानसभा क्षेत्र      MLA का नाम          जीत का अंतर
मधेपुरा   चंद्रशेखर   7,809
महिषी गौतम कृष्णा 3,740
पारू   शंकर प्रसाद यादव   28,827
मरहौरा       जितेंद्र कुमार राय 27,928
परसा करिश्मा         25,772
राघोपुर   तेजस्वी यादव 14,532
साहेबपुर कमाल   सतानंद संबुद्ध  15,721
फतुहा रामानंद यादव 7,992      
मनेर भाई बीरेंद्र 20,034
ब्रह्मपुर   शंभु नाथ यादव  3,220  
चकाई सावित्री देवी 12,972

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!