Chhapra News: एक माह के बच्चे की संदेहास्पद मौत, मुर्गी फार्म के संचालक के खिलाफ आवेदन, जानिए पूरा मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Mar, 2026 04:12 PM

chhapra news suspicious death of a one month old baby

नयागांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां राजापुर में रह रहे एक माह के मासूम अभिराज की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने दो संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में एक माह के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद उसके पिता ने पास में चल रहे मुर्गी फार्म के संचालक के खिलाफ आवेदन दिया है। 

इस मामले में अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी राजकुमार राउत ने नयागांव थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वे अपने बहन के घर में राजापुर में रह रहे हैं। जिसके समीप स्थित मुर्गी फार्म हाउस से होने वाले प्रदूषण के कारण उनके पुत्र अभिराज (01माह) की मौत हो गई है। उसने मुर्गी फार्म के संचालक शीतल पुर निवासी राकेश सिंह एवं जितेंद्र प्रसाद साह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!