हवस में अंधे ससुर ने पार की हदें! 4 महीने की गर्भवती बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश, फिर हत्या कर मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव; ऐसे हुआ खुलासा

Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2026 09:37 AM

purnia pregnant woman murdered by father in law dead body hidden poultry farm

Bihar Crime News : बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाने में विफल रहने पर अपनी ही गर्भवती बहू की निर्मम हत्या कर दी।

Bihar Crime News : बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाने में विफल रहने पर अपनी ही गर्भवती बहू की निर्मम हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पति ने अपनी पत्नी को न्याय दिलाने के बजाय अपने आरोपी पिता का साथ देते हुए सबूतों को मिटाने की कोशिश की।

4 महीने की गर्भवती बहू के साथ हैवानियत का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू चौक की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी महज 8 महीने पहले अभिषेक कुमार से हुई थी। रविवार की रात जब घर में कोई नहीं था, तो आरोपी ने अभिलाषा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बहू ने विरोध किया तो ससुर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 4 महीने की गर्भवती थी।

मुर्गी फार्म में छिपाया शव

घटना के बाद जब पति अभिषेक घर लौटा, तो उसने पुलिस को सूचना देने के बजाय पिता की मदद की। दोनों ने मिलकर महिला के शव को अपने मुर्गी फार्म में मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रख दिया। 

पूछताछ में पति ने कबूला अपराध

बेटी से संपर्क न होने पर जब परिजन ससुराल पहुँचे और पति की बातों से उन्हें कोई अनहोनी होने का शक हुआ, तो उन्होंने 'डायल 112' को सूचित किया। पुलिस की सख्त पूछताछ में अभिषेक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर दो दिन पुराना शव बरामद किया गया। वहीं ससुर टुनटुन मेहता फरार चल रहा है।

फिलहाल, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और फरार ससुर टुनटुन मेहता की तलाश में छापेमारी जारी है। मृतका के परिजनो ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने  में प्राथमिकी दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!