Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2025 03:25 PM

Chhath Puja Rangoli Designs: दीपावली के कुछ दिनों बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। कल यानी 25 अक्टूबर से महापर्व छठ की शुरूआत होने जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की बड़ी धूम होती है। वहीं इस चार दिवसीय पर्व पर लोग अपने घर-आंगन में...
Chhath Puja Rangoli Designs: दीपावली के कुछ दिनों बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। कल यानी 25 अक्टूबर से महापर्व छठ की शुरूआत होने जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की बड़ी धूम होती है। वहीं इस चार दिवसीय पर्व पर लोग अपने घर-आंगन में खूबसूरत रंगोली से सजाते हैं। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप ये खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं:
सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए महिला वाली रंगोली
छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव भगवान की पूजा का खास महत्व है। व्रतधारी सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। वहीं रंगोली में घाट पर पूजा करते हुए महिलाएं और सूर्य को जल अर्पित करती हुई आकृतियों को उकेरा जा सकता है जो कि छठ पूजा की वास्तविक पूजा विधि को दर्शाता है।
सूप के डिजाइन
छठ पूजा में सूप का बहपत महत्व होता है, जिसमें फल, सब्जियां और प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। रंगोली में सूप का डिजाइन बनाकर उसमें अलग-अलग रंगों से फल और प्रसाद को दर्शा आकृति बनाई जा सकती है। साथ ही यह छठ पूजा के प्रसाद की विशेषता को भी दर्शाता है।

कलश, नारियल और धार्मिक चिन्हों की आकृति बनाएं
रंगोली में कलश, नारियल और धार्मिक चिन्हों की आकृति बनाएं, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। रंगों और फूलों का प्रयोग कर ये डिजाइन तैयार किए जा सकते है जिससे यह शानदार और मनमोहक लगेगी।

फूलों वाली रंगोली
यदि काम की व्यसतता के चलते आपके पास समय कम है तो फूलों से भी रंगोली बना सकते है। जो कि कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएंगी। साथ ही ये रंगोली इको- फ्रेंडली भी है और दिखने में भी बहुत सुंदर लगती है। साथ ही फूलों की महक से घर को एक सकारात्मक वातावरण मिलेगा। आप फूलों का प्रयोग कर ये डिजाइन उकेर सकती हैं:
