मुजफ्फरपुर हादसे में 7 लोगों की मौत पर चिराग ने जताया दुख, शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Dec, 2021 04:54 PM

chirag expressed grief over the death of 7 people in muzaffarpur accident

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए हादसे में कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को...

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर बॉयलर विस्फोट में कई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए हादसे में कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है।।।ॐ शांति।।

बता दें कि मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस घटना में फैक्टरी की इमारत ढह गई और आसपास के कई भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने और विस्फोट के कारणों की जांच करने और जवाबदेही तय करने के लिए एक टीम गठित किए जाने की घोषणा की

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!