Bihar News: CM नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी

Edited By Imran, Updated: 21 Mar, 2023 07:54 PM

cm nitish kumar congratulated the state and countrymen on bihar day

ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊँचाई पर पहुँचायेंगे एवं बिहार के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे।

बता दें कि बिहार दिवस हर साल 22  मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था।  इस दिन बिहार में सार्वजनिक अवकाश होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने को ऐलान किया। इसका मुख्य मकसद अपने राज्य की विशिष्टताओं की दुनियाभर में ब्रांडिंग तथा बिहारी होने पर गर्व करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!