CM नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited By Mamta Yadav, Updated: 07 Dec, 2024 10:43 PM

cm nitish kumar did a surprise inspection of patliputra sports complex

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम को पाटलिपुत्र खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इंडोर स्टेडियम सहित पूरे आउटडोर स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी मुआयना किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने विस्तार से स्टेडियम...

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम को पाटलिपुत्र खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इंडोर स्टेडियम सहित पूरे आउटडोर स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी मुआयना किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने विस्तार से स्टेडियम की व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। भारोत्तोलन तथा अन्य खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे खिलाडियों से भी मुख्यमंत्री ने मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
PunjabKesari
गौरतलब है मुख्यमंत्री 9 तारीख को पाटलिपुत्र खेल परिसर में सरकारी स्कूल के छात्रों में खेल प्रतिभा की खोज के लिए विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 'मशाल'का उद्घाटन करने वाले हैं। अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी पहली बार बिहार में होने वाला है। इसके लिए राजगीर खेल परिसर और पाटलिपुत्र खेल परिसर को और बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है।
PunjabKesari
इन्हीं सभी तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने आज निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं यहां सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!