Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Oct, 2022 06:14 PM

पटना आइएमडी की तरफ से जारी अनुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि राज्य के मौसम में...
पटनाः बिहार से मानसून की वापसी होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। आज से महापर्व छठ का भी शुभारंभ हो चुका हैं। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर-पूर्व इलाके में हल्के कोहरे की संभावना जताई है। साथ ही 30 व 31 अक्टूबर को राज्यभर में मौसम शुष्क और आकाश साफ रहने की आशंका है।
राज्य में ठंड ने दी दस्तक
पटना आइएमडी की तरफ से जारी अनुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि राज्य के मौसम में बढ़ी तेजी से बदलाव हो रहा है। दिनभर तापमान सामान्य रहता है पर रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी पटना का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। वहीं राज्य में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर और दिसंबर महीने में ठंड रफ्तार पकड़ने लगेगी। शुक्रवार को सुपौल जिले में सबसे कम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात और सुबह को हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
जानें जिलों का तापमान
बता दें कि पटना का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, गया का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, वैशाली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, बांका का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, नवादा का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, कटिहार का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।