बेगूसराय में ज्वेलरी दुकान से बदमाशों ने लूटे 40 लाख के गहने, 2 लोगों को गोली मार किया घायल

Edited By Harman, Updated: 21 Oct, 2024 04:01 PM

criminals looted jewelry worth 40 lakhs from a jewelry shop in begusarai

बिहार के बेगूसराय में बदमाश दिन दहाड़े हथियार के बल पर ज्वैलरी दुकान से लाखों के गहने चुरा कर ले गए। इसके अलावा दो लोगों को गोली मार कर घायल भी कर दिया है। वहीं, इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बदमाश दिन दहाड़े हथियार के बल पर ज्वैलरी दुकान से लाखों के गहने चुरा कर ले गए। इसके अलावा दो लोगों को गोली मार कर घायल भी कर दिया है। वहीं, इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर स्थित पीपी ज्वेलर्स की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,लूट के इरादे से 6 बदमाश हथियारों से लैस होकर शोरूम में घुस गए और वहां मौजूद सभी लोगों को गन प्वाइंट पर ले 40 लाख के गहने लूट ले गए। जब दुकान के कर्मियों ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसमें शॉप के मालिक के बेटे और एक दुकान कर्मी को गोली लगी है। घायल लोगों की पहचान दुकान मालिक के बेटे राजीव व दुकान कर्मी अजय के रूप में हुई है। इस दौरान दुकान के मालिक ने भी जवाबी फायरिंग कर दी, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। जिसके बाद कर्मियों ने दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा। बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

इधर,घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस बाकी बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि जल्द ही सभी लुटेरों को गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!