निरीक्षण करने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन गंभीर रूप से घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jan, 2026 02:31 PM

deadly attack on electricity department employees who came for inspection

Rohtas Crime News: बिहार के रोहतास जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने निरीक्षण के लिए पहुंचे बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहित दो कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rohtas Crime News: बिहार के रोहतास जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने निरीक्षण के लिए पहुंचे बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहित दो कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आटा चक्की मिल का निरीक्षण करने पहुंची थी टीम

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत जिगना गांव का है। इस हमले में कनीय अभियंता विजय शंकर, लाइनमैन जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को बिजली विभाग की टीम नजिगना गांव में एक आटा चक्की मिल का निरीक्षण करने पहुंची थी, तभी कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

वहीं, इस हमले में अभियंता विजय शंकर को सिर एवं आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि जितेंद्र एवं दो अन्य लाइनमैन भी बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!