Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Feb, 2026 11:03 AM

Madhepura Road Accident: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरलीगंज-मधेपुरा...
Madhepura Road Accident: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरलीगंज-मधेपुरा राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 107 पर पड़वा चौक के समीप कार की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को मधेपुरा स्थित जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान पड़वा वार्ड 6 निवासी शंकर पासवान के पुत्र पुष्पम कुमार (07) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ दूर आगे नवटोल चौक के समीप कार को घेर लिया। कार में चालक के साथ एक महिला भी सवार थी, जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही थी। कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए छोड़ दिया गया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।