सारण में लापता युवक का शव बरामद, घर में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 10:57 AM

the body of a missing young man has been recovered in saran

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले की पानापुर थाना की पुलिस ने सोमवार को गायब एक युवक का शव नदी से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि टोटहा गांव में लगुनी बुढि़या माई स्थान के समीप गरखी नदी में स्थानीय लोगों ने एक युवक का...

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले की पानापुर थाना की पुलिस ने सोमवार को गायब एक युवक का शव नदी से बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि टोटहा गांव में लगुनी बुढि़या माई स्थान के समीप गरखी नदी में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखकर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान धेनुकी गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सचिन कुमार के परिजनों ने पुलिस को दिए गए आवेदन में उसके गायब होने की सूचना दी थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सचिन की खोजबीन की जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!