मधेपुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश, मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 10:54 AM

in bihar the body of a female student has been found in a girls  hostel

Madhepura Crime News: बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थितबीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से पुलिस ने सोमवार को एक छात्रा का शव बरामद किया है।पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल...

Madhepura Crime News: बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थितबीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से पुलिस ने सोमवार को एक छात्रा का शव बरामद किया है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के एक कमरा से एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका की पहचान सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। खुशबू मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि खुशबू की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है। खुशबू के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!